UP Gram Vikas Adhikari News 2025: यूपी गवर्मेंट अभी फुल मूड में है जैसा कि आप सभी को पता है अभी हाल फिलहाल में ही 62000 यूपी पुलिस कांस्टेबल की भर्ती को कंप्लीट किया है अब सरकार ने वीडियो (VDO) की पुरानी नियमावली में एक बड़ा बदलाव करते हुए “ग्राम विकास अधिकारी सेवा नियमावली 2025” को लागू किया है। अब से अगले 3 साल तक हर साल लगभग 2700 VDO की वैकेंसी आएंगी। अब इस पद पर आवेदन करने के लिए कम से कम इंटरमीडिएट पास और कंप्यूटर का CCC सर्टिफिकेट अनिवार्य कर दिया गया है।
ग्राम विकास अधिकारी बनने के लिए नई योग्यता
UP Gram Vikas Adhikari News 2025 में नई नियमावली के अनुसार, UP Gram Vikas Adhikari बनने के लिए अब न्यूनतम योग्यता इंटरमीडिएट (12वीं पास) या उसके समकक्ष परीक्षा पास होना जरूरी होगा। इसके अलावा NIELIT का CCC कोर्स अनिवार्य कर दिया गया है। यानी जिन अभ्यर्थियों ने ट्रिपल सी (CCC) सर्टिफिकेट नहीं किया है, वे VDO भर्ती में आवेदन के पात्र नहीं होंगे।
नई सेवा नियमावली को मिली कैबिनेट से मंजूरी
UP Gram Vikas Adhikari News 2025: उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने ग्राम विकास अधिकारी सेवा नियमावली 2025 को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही पुरानी 1980 की नियमावली को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। इस नई नियमावली के तहत अब ग्राम विकास अधिकारी पद पर चयन डिजिटल योग्यता के आधार पर होगा, और ट्रिपल सी सर्टिफिकेट अनिवार्य रहेगा।
नई नियमावली में हुए मुख्य बदलाव
पुरानी नियमावली के अनुसार विज्ञान या कृषि विषय से इंटरमीडिएट पास होना जरूरी था, लेकिन UP Gram Vikas Adhikari News 2025 की नई नियमावली में इसे हटाकर सभी विषयों के इंटरमीडिएट पास उम्मीदवारों को पात्र बनाया गया है, बशर्ते उनके पास CCC सर्टिफिकेट हो। इसके अलावा अब VDO पद राज्य अधीनस्थ ए श्रेणी की राजपत्रित सेवा में आएगा और अंतरजनपदीय ट्रांसफर (Transfer) की व्यवस्था भी लागू होगी। यह भर्ती UPSSSC PET 2025 के स्कोर कार्ड के माधयम से होगी।

डिजिटल स्किल्स की जरूरत बढ़ी, ट्रिपल सी अनिवार्य
आज के समय में पंचायत और विकास कार्यों का संचालन पूरी तरह डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आधारित हो चुका है। इसलिए सरकार ने तय किया है कि ग्राम विकास अधिकारी पद के लिए कंप्यूटर नॉलेज अनिवार्य है, और इसके लिए ट्रिपल सी कोर्स जरूरी कर दिया गया है। यह बदलाव VDO Recruitment 2025 में बड़ी भूमिका निभाएगा।
इसे भी पढ़ें – UPSSSC PET 2025 Exam Date Update: इस बार रिकॉर्डतोड़ आवेदन फॉर्म, परीक्षा अगस्त में हो सकती है– जानिए पूरी जानकारी
नई नियमावली के तहत होगी VDO Bharti 2025 की प्रक्रिया
UP Gram Vikas Adhikari News 2025: अब जो भी UP VDO Recruitment 2025 के तहत भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी, वह नई सेवा नियमावली 2025 के अनुरूप ही चलेगी। अनुमान लगाया जा रहा है कि अब से अगले 3 तक हर साल लगभग 2700 यूपी वीडियो की वेकेंसी आएंगी, बहुत जल्द 2578, UP VDO bharti के लिए विभाग द्वारा नया विज्ञापन जारी किया जाएगा, जिसमें CCC योग्यता को अनिवार्य माना जाएगा। जिनके पास CCC नहीं है, वे यूपी वीडीओ की इस भर्ती में आवेदन नहीं कर सकेंगे।
निष्कर्ष
यदि आप भी UP Gram Vikas Adhikari 2025-26 Vacancy का इंतजार कर रहे हैं तो इस भर्ती में शामिल होने के लिए CCC कोर्स पूरा करना अत्यंत आवश्यक है। क्योंकि नई नियमावली के चलते अब ऑनलाइन नॉलेज, इंटरमीडिएट योग्यता, और ट्रांसफर जैसी व्यवस्थाएं लागू होंगी। इस बदलाव से भविष्य की भर्ती प्रक्रिया और अधिक पारदर्शी और तकनीकी रूप से उन्नत होगी।












