UP 2 Lakh Sikshak Bharti Out: UPTET में 3 पेपर होने की संभावना | UP में 2 लाख बंपर शिक्षक भर्तियां!

By SATYA VEER

Updated On:

Follow Us
UP 2 Lakh Sikshak Bharti 2025 Out

UP 2 Lakh Sikshak Bharti Out: उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी- राज्य सरकार ने मार्च 2026 तक कुल 2 लाख शिक्षकों की भर्ती (UP Teacher Vacancy 2025) करने का निर्णय लिया है। यह फैसला हाल ही में केंद्र और राज्य सरकार की साझा बैठक में लिया गया, जिसमें प्रदेश में शिक्षकों की भारी कमी को ध्यान में रखते हुए यह रणनीति तैयार की गई। इससे लाखों अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी की नई उम्मीद मिली है। नीचे आर्टिकल में हम शिक्षक भर्ती के बारे में बिस्तर से जानेंगे –

मार्च 2026 तक तीन चरणों में होगी भर्ती | UP 2 Lakh Sikshak Bharti 2025

UP 2 Lakh Sikshak Bharti Out: सरकार की योजना के अनुसार यह भर्ती तीन चरणों में पूरी की जाएगी। हर चरण में करीब 65,000 शिक्षकों की नियुक्ति (UP Teaching Job Phases) की जाएगी। यह प्रक्रिया बिल्कुल वैसी ही होगी जैसी 2018 में 68,500 और 69,000 पदों पर हुई थी। यह चरणबद्ध प्रक्रिया युवाओं को बेहतर तैयारी का मौका देगी और चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाएगी।

UP 2 Lakh Sikshak Bharti 2025

कितनी भर्तियां कहां होंगी? | Detailed Distribution of UP 2 Lakh Siksha Vacancy

UP 2 Lakh Sikshak Bharti Out हो चुकी है और सरकारी रिपोर्ट के अनुसार कुल 1,93,862 पद रिक्त (UP Teacher Vacancy Details) हैं। इनमें सबसे ज्यादा पद प्राथमिक स्तर के हैं। वितरण इस प्रकार है:

  • प्राथमिक शिक्षक (Primary Teacher) – 1,81,276 पद
  • वरिष्ठ माध्यमिक शिक्षक (Senior Secondary Teacher) – 8,714 पद
  • माध्यमिक शिक्षक (Secondary Teacher) – 3,872 पद

प्राथमिक शिक्षा विभाग में 22.73% पद रिक्त होना एक गंभीर चिंता का विषय है। सरकार UP 2 Lakh Sikshak Bharti Out की इन रिक्तियों को जल्द से जल्द भरने के प्रयास में है ताकि शिक्षा की गुणवत्ता को बनाए रखा जा सके।

पहले UPTET फिर SUPER TET | UPTET Will Be Conducted Before SUPER TET

UP 2 Lakh Sikshak Bharti Out: सरकार की कार्य योजना के अनुसार सबसे पहले UPTET 2025 Exam आयोजित किया जाएगा, जो कि जुलाई या अगस्त में संभावित है। इसके बाद SUPER TET 2025 का पहला चरण नवंबर में कराया जाएगा। यह क्रम तय करने का उद्देश्य यह है कि सभी पात्र अभ्यर्थियों को सुपर टेट में शामिल होने का मौका मिल सके।

सिलेबस और पैटर्न में बड़ा बदलाव | Major Change in SUPER TET Exam Pattern

इस बार SUPER TET 2025 Syllabus और परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव संभावित है। अब लिखित परीक्षा के अलावा किसी भी एकेडमिक नंबर (10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन) को जोड़ने की संभावना नहीं है। यानी चयन सिर्फ और सिर्फ Written Exam Based होगा। यह बदलाव मेधावी लेकिन औसत शैक्षणिक रिकॉर्ड रखने वाले उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है।

NEP 2020 आधारित प्रश्न होंगे | Questions Based on NEP 2020 in UP SUPER TET 2025

सरकार ने यह भी साफ कर दिया है कि इस बार की परीक्षा में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 (NEP 2020) पर आधारित प्रश्न शामिल होंगे। इसका मतलब यह है कि उम्मीदवारों को अब नए सिलेबस और नीतियों के अनुसार तैयारी करनी होगी। इस बदलाव के चलते कोचिंग संस्थाएं और टीचिंग प्लेटफॉर्म्स अब नए सिलेबस के अनुसार Practice Material और Mock Test Series तैयार कर रही हैं।

UPTET में पेपर-3 की संभावना | UPTET May Introduce Paper-3 for Classes 9–10

इस भारती में बैठने के लिए आपके पास राज्य का UP TET हो या फिर केंद्र सरकार का सीटेट होना निवार्य है । CTET 2025 Notification भी बहुत जल्द आने वाला है। बाकी इस बार uptet में एक बड़ा बदलाव UPTET 2025 में देखने को मिल सकता है। इस बार पेपर-1 और पेपर-2 के साथ-साथ Paper-3 की भी संभावना जताई जा रही है, जो कि कक्षा 9वीं और 10वीं के लिए होगा। इसका उद्देश्य माध्यमिक स्तर पर भी योग्य और प्रशिक्षित शिक्षकों की भर्ती करना है। यह बदलाव विशेष रूप से B.Ed धारकों के लिए फायदेमंद हो सकता है।

निष्कर्ष | Conclusion: एक सुनहरा मौका! | A Golden Opportunity for Aspiring Teachers

UP में आने वाली ये 2 लाख शिक्षक भर्तियाँ (UP Teaching Recruitment 2025) न केवल रोजगार के बड़े अवसर लेकर आई हैं, बल्कि राज्य की शिक्षा व्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में भी अहम कदम हैं। अगर आप शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे हैं तो यह समय गंभीर तैयारी और योजना बनाने का है। आने वाले महीनों में UPTET और SUPER TET दोनों ही परीक्षाओं के लिए खुद को तैयार कर लीजिए।

सत्य वीर गंगवार एक कंटेंट राइटर हैं, जिन्होंने SSC GD, SSC CPO, DP CONSTABLE, CISF HCM, UPP CONSTABLE जैसे Exams को पास किया है ,जिन्हें सरकारी योजनाओं (योजना), शिक्षा और रुझानों जैसे विषयों पर 2 साल का अनुभव है। वह स्पष्ट, आसानी से समझ में आने वाले लेख लिखते हैं जो पाठकों को जल्दी सीखने में मदद करते हैं।

Leave a Comment