SSC Selection Post Phase 13 Vacancy 2025: Selection Post Phase 13 भर्ती 2025 की वैकेंसी आउट हो चुकी है। इस वीडियो/लेख में जानिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स की आखिरी तारीख मानी जाएगी, पोस्ट-वाइज आयु सीमा क्या है, कौन-सी बेस्ट पोस्ट्स हैं जिनमें चयन की संभावना ज्यादा है, और कैसे करें आवेदन 100+ फॉर्म भरकर। साथ ही जानिए 2023 और 2024 की तुलना में इस बार कितनी ज्यादा वैकेंसी निकली हैं। पूरी रणनीति और हर जरूरी जानकारी आसान हिंदी में
SSC Selection Post Phase सिस्टम क्या है?
SSC सिलेक्शन पोस्ट भर्ती को फेज़ सिस्टम में आयोजित किया जाता है। इस साल Phase-13 निकला है और अगली बार Phase-14 आएगा। यह प्रक्रिया 2011 से लगातार चल रही है और अब यह CGL, CHSL, CPO जैसी एक स्थाई और नियमित भर्ती प्रक्रिया बन चुकी है।
Total Vacancies in Selection Post Phase 13
SSC Selection Post Phase 13 Vacancy 2025: SSC Phase-13 में इस बार कुल 2423 पदों पर भर्तियां हो रही हैं, जो कि 365 अलग-अलग पदों के लिए हैं। हर पोस्ट के लिए अलग कोड और अलग योग्यता निर्धारित है। जितनी पोस्ट्स के लिए आप पात्र हैं, उनके लिए अलग-अलग फॉर्म भर सकते हैं। कुछ पदों पर केवल 2-3 वैकेंसी हैं तो कुछ में 70 तक।
जितनी ज़्यादा पोस्ट्स के लिए आवेदन करेंगे, सेलेक्शन की संभावना उतनी ही बढ़ेगी।
कौन-कौन आवेदन कर सकता है?
SSC Selection Post Phase 13 Vacancy 2025: की यह भर्ती तीन स्तरों पर होती है:
- मैट्रिक (10वीं पास)
- इंटरमीडिएट (12वीं पास)
- ग्रेजुएशन और उससे ऊपर
कुछ पदों के लिए विशेष योग्यता या कौशल जैसे ड्राइविंग, कंप्यूटर डिप्लोमा आदि आवश्यक होते हैं। इसलिए आवेदन करने से पहले हर पोस्ट की पात्रता को अच्छी तरह समझना जरूरी है।
क्या सिलेक्शन आसान है?
SSC Selection Post Phase-13 में सेलेक्शन इसलिए आसान माना जाता है क्योंकि अधिकतर अभ्यर्थी इस भर्ती की जानकारी नहीं रखते। नतीजा ये होता है कि कई बार किसी एक पोस्ट के लिए सिर्फ 10 से 15 उम्मीदवार ही आवेदन करते हैं। अगर आपने सही समय पर अपनी योग्यता के अनुसार फॉर्म भरा है, तो आपका कॉम्पिटिशन बेहद कम हो सकता है।
सिर्फ एक एग्जाम देना होता है
SSC Selection Post Phase 13 Notification Out 2025: इस भर्ती में केवल एक ही कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) होती है। परीक्षा के बाद SSC संबंधित विभाग को चयनित उम्मीदवारों की डिटेल भेजती है और आगे की प्रक्रिया विभाग करता है। SSC की भूमिका परीक्षा आयोजन तक ही सीमित रहती है।
JE, ड्राइवर जैसी तकनीकी पोस्ट
SSC Selection Post Phase 13 2025: इस भर्ती में JE, ड्राइवर और अन्य तकनीकी पद भी शामिल हैं। उदाहरण के लिए, JE के 114 पद इस बार Phase-13 में हैं, जिनके लिए डिप्लोमा या ग्रेजुएशन जरूरी है। SSC JE परीक्षा के मुकाबले यहां प्रतिस्पर्धा बेहद कम होता है।
SSC Selection Post में इतने कम फॉर्म क्यों आते हैं?
CGL और CHSL जैसी परीक्षाओं में हजारों आवेदन आते हैं, लेकिन Selection Post में कई पदों पर केवल 10-15 आवेदन ही होते हैं। इसके मुख्य कारण हैं:
- इस भर्ती के बारे में जानकारी की कमी
- पोस्ट कोड और योग्यता समझने में परेशानी
- कई फॉर्म भरने की प्रक्रिया को झंझट समझना
SSC Phase-13: Form & Exam Dates
SSC Selection Post Phase 13 Notification Out 2025 हो चूका है नीचे फॉर्म भरने से लेकर परीक्षा तिथि तक की सब जानकारी दी गयी है –
- फॉर्म शुरू: 2 जून 2025
- अंतिम तिथि: 23 जून 2025
- परीक्षा की तिथि: 24 जुलाई से 4 अगस्त 2025 तक
- कम समय में आवेदन और परीक्षा = कम प्रतियोगिता, ज्यादा मौका
SSC Selection Post Phase 13 Vacancy 2025: की पिछले वर्षों की वैकेंसी से तुलना
| वर्ष | कुल पद |
|---|---|
| 2025 | 2423 |
| 2024 | 2049 |
| 2023 | 5369 (अभी तक सबसे ज्यादा) |
| 2022 | 2065 |
इसे भी पढ़ो –
| Select SSC CGL 2025 Excise Inspector: Salary, Job Profile, Career Growth, Eligibility जानें पूरी जानकारी | SSC CGL Income Tax Inspector Salary, Job Profile, Career Growth 2025 जानें पूरी जानकारी |
|---|
कैसे चेक करें Eligibility?
JE और Technical Posts अगर आप JE या किसी तकनीकी पद के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो नोटिफिकेशन में पोस्ट कोड (जैसे 114) सर्च करें और देख लें कि उसमें कौन-कौन सी शैक्षिक योग्यता, डिप्लोमा या अनुभव मांगा गया है।
आवेदन शुल्क और छूट
- सामान्य/ओबीसी: ₹100 प्रति पोस्ट
- महिला, SC/ST, भूतपूर्व सैनिक: कोई शुल्क नहीं
- महिलाएं अगर 100 पोस्ट्स के लिए फॉर्म भरती हैं, तब भी कोई शुल्क नहीं देना होगा।
SSC Selection Post Phase 13 भर्ती तीन स्तरों पर होगी-
- मैट्रिक (10वीं)
- इंटरमीडिएट (12वीं)
- ग्रेजुएशन (या उससे ऊपर) कुछ ग्रेजुएट लेवल पदों में विशेष सर्टिफिकेट या डिप्लोमा भी आवश्यक होता है।
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कैसे होगा?
- SSC चयनित उम्मीदवारों की जानकारी संबंधित विभाग को भेजेगा
- उम्मीदवारों को ऑनलाइन डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे
- बाद में फिजिकल वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा
- SSC सिर्फ परीक्षा करवाता है, जबकि वेरिफिकेशन विभाग द्वारा किया जाता है।
SSC OTR और आधार ऑथेंटिकेशन क्यों ज़रूरी?
- SSC में फॉर्म भरने से पहले One Time Registration (OTR) करना बहुत जरूरी है
- आधार ऑथेंटिकेशन करने से फोटो और सिग्नेचर जैसी समस्याएं नहीं आती
- इससे फॉर्म रिजेक्ट होने की संभावना भी कम हो जाती है
SSC Selection Post Phase 13 में हर पोस्ट के लिए अलग फॉर्म भरना ही होगा
SSC ने स्पष्ट रूप से कहा है कि हर पोस्ट कोड के लिए अलग फॉर्म भरना अनिवार्य है। सभी पोस्ट्स का कोड अलग होता है, और हर एक के लिए आवेदन करना होगा।
SSC Selection Post Phase 13 महत्वपूर्ण तारीखें
- जन्मतिथि और शैक्षिक योग्यता क्रूसीएल तिथि : 18 मार्च 2025
- OBC/EWS सर्टिफिकेट की वैधता: 18 मार्च 2025 से पहले जारी हो
- EWS सर्टिफिकेट: FY 2025-26 का होना चाहिए (1 अप्रैल 2025 के बाद बना हो)
SSC Selection Post Phase 13 Age Criteria पोस्ट वाइज
- कुछ पदों के लिए 18–25 वर्ष
- कुछ के लिए 18–27 वर्ष
- JE जैसे पदों के लिए आयु सीमा 18–30 या उससे अधिक भी हो सकती है
- प्रत्येक पद के लिए आयु सीमा नोटिफिकेशन से अवश्य जांचें।
अंतिम निष्कर्ष
SSC Selection Post Phase 13 Vacancy 2025: उन अभ्यर्थियों के लिए बेहतरीन अवसर है जो CGL, CHSL या अन्य बड़ी परीक्षाओं में कई बार प्रयास कर चुके हैं लेकिन अब तक चयन नहीं हो पाया है। यदि आप हर योग्य पद के लिए अलग फॉर्म भरते हैं और प्रक्रिया को समझकर आवेदन करते हैं, तो 100 से अधिक अवसरों में से किसी एक में चयन मिलना लगभग तय है।













