NEET Cut Off 2025: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG Admit Card 2025 को आज आधिकारिक रूप से जारी कर दिया गया है। जो भी उम्मीदवार नीट यूजी परीक्षा 2025 में शामिल होने जा रहे हैं, वे NEET Cut Off 2025 को जानना चाहते हैं। NEET Cut Off 2025 के बारे में नीचे बिस्तार से बताया है, अभी के लिए छात्र neet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाकर अपना नीट यूजी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
NEET Cut Off 2025: नीट यूजी 2025 की परीक्षा 4 मई को होने जा रही है, जैसे ही परीक्षा समाप्त होगी उसके कुछ दिन बाद ही NEET UG Answer key 2025 कर दी जायेगी, और इसके बाद सभी छात्र अपने सही मार्क्स जान पाएंगे जिससे लगभग यह तय हो जाएगा की इस बार की कटऑफ कितनी जायेगी।
नीट यूजी परीक्षा 2025 कब है?
NEET UG Admit Card 2025: इस वर्ष NEET UG परीक्षा का आयोजन 4 मई 2025 (रविवार) को देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया जाएगा। यह परीक्षा देश के प्रमुख मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में एडमिशन के लिए सबसे महत्वपूर्ण प्रवेश परीक्षा है।
ऐसे करें NEET UG Admit Card 2025 डाउनलोड
नीट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं:
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – neet.nta.nic.in
- होमपेज पर “NEET UG 2025 Admit Card” का लिंक मिलेगा – उस पर क्लिक करें।
- अब मांगी गई जानकारी जैसे – एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड/डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
- एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और उसका प्रिंट आउट जरूर लेकर रखें।
NEET UG 2025 से किन कोर्सों में मिलेगा दाखिला?
नीट यूजी परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवार निम्न मेडिकल कोर्सों में दाखिला ले सकते हैं:
- MBBS -(Bachelor of Medicine & Bachelor of Surgery)
- BDS -(Bachelor of Dental Surgery)
- BAMS (Ayurveda), BHMS (Homeopathy), BUMS (Unani)
- B.Sc Nursing -(AFMS Colleges)
- Physiotherapy, Paramedical और अन्य Allied Health Sciences कोर्सेस
NEET UG 2025 परीक्षा पैटर्न
- कुल प्रश्न: 200 में से 180 प्रश्न हल करने होंगे
- कुल अंक: 720 मार्क्स
- विषय: फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी (बॉटनी और जूलॉजी)
- सेक्शन A में 35 प्रश्न और सेक्शन B में 15 प्रश्न (जिसमें से 10 करना अनिवार्य है)
- नेगेटिव मार्किंग: हर गलत उत्तर पर 1 अंक कटेगा
परीक्षा के दिन ये चीजें बिलकुल भी न लें जाएँ अपने साथ
- मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस
- कैलकुलेटर, पेन ड्राइव या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
- ओएमआर शीट के लिए केवल ब्लैक बॉल पेन की अनुमति है
इसे भी पढ़ें – CBSE Result 2025 link Active – सीबीएसई बोर्ड 10वी 12वी का रिजल्ट जारी, 42 लाख छात्रों के लिए खुशखबरी
NEET Cut Off 2025
2025 की cutoff जानने से पहले हमें यह पता होना अत्यंत आवश्यक है कि NEET 2024 Cut Off Mark कितनी गयी थी और उसी के आधार पर हम अनुमान लगा सकते है की इस साल क्या रहेगी NEET Cut Off 2025. क्यूंकि कम्पटीशन का लेबल बढ़ता ही जा रहा है यह भी एक पहलू है कटऑफ के बढ़ने का और यह भी सत्य है की NEET UG Cut Off 2025 भी पिछले वर्ष से अधिक या ऊपर ही जायेगी।
तो चलिए जानते है की पिछले बर्ष क्या रही थी NEET 2024 Cut Off.
NEET 2024 Cut Off Marks: अपडेटेड बनाम ओरिजिनल कट ऑफ की तुलना
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने जुलाई 2024 में NEET 2024 के परिणामों में संशोधन करते हुए कट ऑफ स्कोर को अपडेट किया था। यह पुनः संशोधित (Re-Revised) स्कोरकार्ड और कट ऑफ मार्क्स, पहले जारी किए गए मूल स्कोर से दो अंक कम थे।
हालांकि, यदि हम वर्ष 2023 से तुलना करें तो NEET 2024 की क्वालिफाइंग कट ऑफ में सभी कैटेगरी में वृद्धि देखी गई थी। इसका मुख्य कारण NEET 2024 में अधिक संख्या में टॉप स्कोर करने वाले अभ्यर्थियों की उपस्थिति थी।
📊 NEET 2024 कट ऑफ मार्क्स: अपडेटेड बनाम ओरिजिनल
श्रेणी (Category) | NEET कट ऑफ स्कोर 2024 (पुनः संशोधित) | NEET कट ऑफ स्कोर (मूल) |
---|---|---|
सामान्य (General) | 720 – 162 | 720 – 164 |
सामान्य-PH (General-PH) | 161 – 144 | 163 – 146 |
SC/ST/OBC | 161 – 127 | 163 – 129 |
SC/OBC-PH | 143 – 127 | 145 – 129 |
ST-PH | 142 – 127 | 141 – 129 |
NEET 2024 Cut-Off and Percentile | ||
---|---|---|
Category | NEET 2024 Cut-off Percentile | NEET Cut off Scores 2024 |
सामान्य (General) | 50th | 720-162 |
सामान्य-PH (General-PH) | 45th | 161-144 |
SC/ST/OBC | 40th | 161-127 |
SC/OBC-PH | 40th | 143-127 |
ST-PH | 40th | 139-127 |
SSC CGL 2025 Excise Inspector: Salary, Job Profile, Career Growth, Eligibility जानें पूरी जानकारी
NEET 2024 कट-ऑफ मार्क्स के आधार पर भरी गयी थीं मेडिकल सीटें
NEET 2024 परीक्षा का कट-ऑफ यह तय करता है कि किस छात्र को मेडिकल कॉलेज में दाखिला मिलेगा। 2024 में लगभग 23 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से लगभग 13 लाख छात्र परीक्षा उत्तीर्ण करने में सफल रहे। देशभर में 1 लाख से अधिक मेडिकल सीटें उपलब्ध थी, ऐसे में हर एक सीट के लिए औसतन 23 उम्मीदवारों के बीच प्रतिस्पर्धा थी।
इस भारी प्रतिस्पर्धा को देखते हुए यह स्पष्ट है कि सटीक तैयारी और उच्च स्कोर ही छात्रों को कट-ऑफ पार कर मेडिकल कॉलेज में प्रवेश दिला सकते हैं।
NEET 2024 कट-ऑफ के आधार पर उपलब्ध मेडिकल सीटें
कोर्स / संस्थान का प्रकार | सीटों की संख्या | कॉलेजों की संख्या |
---|---|---|
MBBS | 1,00,000+ | 645 |
BDS (डेंटल सर्जरी) | 27,868 | 318 |
AYUSH (आयुर्वेद, होम्योपैथी आदि) | 52,720 | 914 |
BVSc & AH (पशु चिकित्सा विज्ञान) | 603 | 47 |
AIIMS (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) | 1,899 | 15 |
JIPMER (पुदुचेरी) | 249 | 2 |
महत्वपूर्ण लिंक
👉 NEET UG 2025 Admit Card Download करें
👉 NTA Official Website
निष्कर्ष
NEET UG 2025 के एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों के लिए राहत की खबर है। अब छात्र अपनी परीक्षा की तैयारी के अंतिम चरण में पूरी लगन से जुट सकते हैं, बचे हुए दिनों में छात्रों को अपना नोट्स को रिवाइज करना चाहिए। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा के दिन समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचे और सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
NEET 2025 के महत्वपूर्ण FAQ
Q1. NEET 2025 के लिए कितनी MBBS सीटें उपलब्ध हैं?
NEET 2025 के आधार पर देशभर में 1,00,000+ MBBS सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें सरकारी और निजी दोनों कॉलेज शामिल हैं। सीटों की संख्या में कमी या बड़ी हो सकती है।
Q2. NEET 2025 की कट ऑफ कितनी जायेगी ?
NEET 2025 की कट-ऑफ स्कोर अभी आधिकारिक रूप से जारी नहीं हुई है, लेकिन पिछली प्रवृत्तियों के अनुसार सामान्य वर्ग के लिए यह 165-170 अंक तक या इससे ज्यादा भी जा सकती है। (जैसे ही NTA आधिकारिक कट ऑफ जारी करता है, यहां अपडेट किया जाएगा।)
Q3. NEET 2024 की कट-ऑफ कितनी गयी थी?
NEET 2024 Cut-Off and Percentile
सामान्य (General)
50th – Percentile
720-162
सामान्य-PH (General-PH)
45th – Percentile
161-144
SC/ST/OBC
40th – Percentile
161-127
SC/OBC-PH
40th – Percentile
143-127
ST-PH
40th – Percentile
139-127