SSC Calendar 2025-26 Out Soon: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) हर वर्ष विभिन्न सरकारी भर्तियों के लिए परीक्षाएँ आयोजित करता है। हाल ही में आयोग ने वर्ष 2025-26 के लिए नवीनतम परीक्षा के लिए SSC Calendar 2025-26 Out किया था , जिसमें SSC की सभी प्रमुख परीक्षाओं की अधिसूचना तिथि, आवेदन की अंतिम तिथि और संभावित परीक्षा तिथि शामिल की गई थी। लेकिन स्टूडेंट्स और टीचर्स ने एसएससी की परीक्षा प्रणाली में सुधार के लिए SSC RFORMS करो नाम से campaign चलाया, यह उन सभी उम्मीदवारों के लिए उपयोगी है जो SSC Calendar 2025-26 का इंतज़ार केर रहे और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। ताकि एसएससी की परीक्षाएं सही समय पर सही तरीके से कराई जाएँ।
SSC Exam Calendar 2025-26 : कर्मचारी चयन आयोग (SSC) हर साल परीक्षा कैलेंडर जारी करता है, जिससे उम्मीदवारों को आगामी भर्ती चक्र में आयोजित की जाने वाली परीक्षाओं की जानकारी मिलती है। हाल ही में SSC ने 16 अप्रैल 2025 को एक आधिकारिक नोटिस जारी करते हुए बताया कि SSC New Calendar 2025-26 की पुन: समीक्षा की जा रही है और बहुत जल्द संशोधित परीक्षा तिथियाँ जारी की जाएंगी।
SSC Exam Calendar 2025: संक्षिप्त जानकारी
घटक | विवरण |
---|---|
संगठन का नाम | कर्मचारी चयन आयोग (SSC) |
परीक्षाओं के नाम | SSC CGL, CHSL, MTS, GD Constable, Stenographer, JE, JHT आदि |
पात्रता | 10वीं, 12वीं, स्नातक |
परीक्षा स्तर | राष्ट्रीय स्तर |
परीक्षा मोड | ऑनलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | ssc.gov.in |
SSC Calendar 2025-26 Out Soon: आधिकारिक नोटिस
SSC ने अपनी वेबसाइट पर यह नोटिस जारी किया: हाल ही में SSC ने 16 अप्रैल 2025 को एक आधिकारिक नोटिस जारी करते हुए बताया कि SSC Exam Calendar 2025-26 की पुन: समीक्षा की जा रही है और बहुत जल्द संशोधित परीक्षा तिथियाँ जारी की जाएंगी। SSC Exams 2025-26 सत्र के लिए परीक्षाओं का कैलेंडर पुन: समीक्षा के अधीन है। संशोधित परीक्षा कैलेंडर शीघ्र ही आयोग की वेबसाइट पर प्रकाशित किया जाएगा।
यहां क्लिक करें SSC Calendar 2025 PDF डाउनलोड करने के लिए
SSC Exam Calendar 2025: महत्वपूर्ण तिथियाँ
यह एसएससी एक्साम्स कलेण्डर 2025 पुराना बाला है जो की अब valid नहीं है, इसी तरह से अब दूसरा एसएससी कैलेंडर 2025 -2026 बहुत जल्द SSC द्वारा जारी किया जाएगा, जिसमे SSC की सभी आगामी परीक्षाएं शामिल होंगी। पुराने नोटिस के हिसाब से नोटिफिकेशन अंतिम तिथि परीक्षा तिथि को टेबल के माध्यम से दिखाया गया है।
SSC परीक्षा का नाम | अधिसूचना तिथि | अंतिम तिथि | परीक्षा तिथि (2025-26) |
SSC Selection Post Phase XIII | 16 अप्रैल 2025 | 15 मई 2025 | जून से जुलाई 2025 |
SSC CGL 2025 | 22 अप्रैल 2025 | 21 मई 2025 | जून से जुलाई 2025 |
SSC CPO SI 2025 | 16 मई 2025 | 14 जून 2025 | जुलाई से अगस्त 2025 |
SSC CHSL 2025 | 27 मई 2025 | 25 जून 2025 | जुलाई से अगस्त 2025 |
SSC MTS & Havaldar 2025 | 26 मई 2025 | 25 जुलाई 2025 | सितंबर से अक्टूबर 2025 |
SSC Stenographer 2025 | 29 जुलाई 2025 | 21 अगस्त 2025 | अक्टूबर से नवम्बर 2025 |
SSC JE 2025 | 5 अगस्त 2025 | 28 अगस्त 2025 | अक्टूबर से नवम्बर 2025 |
SSC JHT 2025 | 26 अगस्त 2025 | 18 सितम्बर 2025 | अक्टूबर से नवम्बर 2025 |
SSC Delhi Police Constable (Exec.) | 2 सितम्बर 2025 | 1 अक्टूबर 2025 | नवम्बर से दिसम्बर 2025 |
SSC Delhi Police Constable (Driver) | 19 सितम्बर 2025 | 12 अक्टूबर 2025 | नवम्बर से दिसम्बर 2025 |
SSC Delhi Police HC (Ministerial) | 7 अक्टूबर 2025 | 5 नवम्बर 2025 | दिसम्बर 2025 से जनवरी 2026 |
SSC Delhi Police HC (AWO/TPO) | 14 अक्टूबर 2025 | 6 नवम्बर 2025 | दिसम्बर 2025 से जनवरी 2026 |
SSC GD Constable 2026 | 11 नवम्बर 2025 | 15 दिसम्बर 2025 | मार्च से अप्रैल 2026 |
निष्कर्ष (Conclusion)
जो उम्मीदवार SSC की विभिन्न परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए यह महत्वपूर्ण है कि वे SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाए रखें क्योंकि नया और संशोधित SSC Calendar 2025 जल्द ही जारी किया जाएगा। इससे आप समय रहते अपनी तैयारी रणनीति बना सकेंगे।
FAQs – SSC Exam Calendar 2025 के बारे में सामान्य प्रश्न
प्रश्न 1: SSC के फॉर्म कब निकलेंगे 2025 में?
उत्तर: SSC CGL 2025 के लिए आवेदन 22 अप्रैल 2025 से शुरू होने थे लेकिन SSC द्वारा नोटिस जारी कर नया कैलेंडर घोषित किया जाएगा। सभी आवेदन केवल ssc.gov.in वेबसाइट पर भरे जाएंगे।
प्रश्न 2: SSC का फॉर्म कब निकलता है?
उत्तर: हर वर्ष SSC विभिन्न परीक्षाओं के लिए जनवरी से अप्रैल के बीच आवेदन प्रक्रिया शुरू करता है।
प्रश्न 3: SSC का पेपर कब होगा?
उत्तर: SSC CGL 2025 टियर-1 परीक्षा अगस्त-सितम्बर 2025 के बीच आयोजित होने की संभावना है। SSC GD Constable, Steno जैसी परीक्षाएं नवम्बर-दिसम्बर 2025 में संभावित हैं।
Good information 👍