UPSSSC PET 2025 Exam Date Confirmed – उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने आखिरकार PET 2025 परीक्षा की आधिकारिक तिथि घोषित कर दी है। लाखों अभ्यर्थी जो इस परीक्षा की तैयारी में जुटे थे, उनके लिए यह बड़ी अपडेट है। आयोग ने जानकारी दी है कि UPSSSC PET 2025 की परीक्षा 6 और 7 सितंबर 2025 को चार शिफ्टों में ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
इस बार आवेदन में टूटा रिकॉर्ड
UPSSSC PET 2025 के लिए इस बार लगभग 25 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जो अब तक की सबसे बड़ी संख्या में से एक है। हर साल की तरह इस बार भी PET परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे।
एक बार PET पास करने के बाद स्कोर कार्ड 3 साल तक मान्य रहेगा। पहले यह वैधता केवल 1 वर्ष की थी, लेकिन अब यह बदलाव अभ्यर्थियों को बार-बार परीक्षा देने की ज़रूरत से राहत देगा।
UPSSSC PET 2025 परीक्षा पैटर्न
PET परीक्षा में कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे, जिनके लिए 100 अंक निर्धारित हैं।
परीक्षा अवधि: 2 घंटे
नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।
परीक्षा में पूछे जाने वाले विषय:
- सामान्य हिंदी और अंग्रेजी
- करंट अफेयर्स
- भारतीय इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था
- भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन
- प्रारंभिक गणित
- लॉजिक एंड रीजनिंग
- हिंदी अपठित बोध, पद्यांश
- ग्राफ और तालिका की व्याख्या
UPSSSC PET 2025 Syllabus आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ पर उपलब्ध है।
UP PET 2025 Exam Date – अब ऑफिशियल डेट जारी
UPSSSC ने अब आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि PET 2025 की परीक्षा 6 और 7 सितंबर को चार शिफ्टों में ऑफलाइन मोड में कराई जाएगी। यह परीक्षा राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।

Answer Key और Result कब आएगा?
- Answer Key: परीक्षा समाप्त होने के 5 दिन बाद, आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
- Result: PET 2025 का परिणाम अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में घोषित किया जाएगा।
यह जानकारी आयोग की मीटिंग में तय की गई है और इसके लिए परीक्षा कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा चुका है।
इसे भी पढ़ें – UP SI Notification 2025 News: यूपी के युवाओं को दरोगा और सिपाही बनने का गोल्डन मौका– जल्द आ रही परीक्षा की तारीख!
निष्कर्ष
UPSSSC PET 2025 अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है। एग्जाम डेट, मोड, उत्तर कुंजी और रिजल्ट की सभी जानकारी सामने आ चुकी है। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी तैयारी को अंतिम रूप दें और 6-7 सितंबर को परीक्षा में आत्मविश्वास के साथ भाग लें। PET पास करने पर ग्रुप C की भर्तियों के लिए रास्ता खुलेगा और तीन वर्षों तक आपको बार-बार इस परीक्षा में नहीं बैठना पड़ेगा।












