UPSSSC PET 2025 Notification Out: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रीलिमिनरी एग्जामिनेशन टेस्ट (PET) 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार 14 मई 2025 से लेकर 17 जून 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह परीक्षा उन सभी उम्मीदवारों के लिए आवश्यक है जो उत्तर प्रदेश सरकार की UPSSSC के अंतर्गत आने बाली आगामी भर्तियों में भाग लेना चाहते हैं। UPSSSC PET 2025 परीक्षा एक प्रारंभिक स्तर की परीक्षा है, जिसे पास करना आगे की भर्तियों के लिए अनिवार्य कर दिया गया है।
UPSSSC PET Exam 2025: एक स्क्रीनिंग टेस्ट के रूप में कार्य करता है, जिससे उम्मीदवार आगे की मुख्य परीक्षा या कौशल परीक्षण में शामिल हो सकते हैं।
UPSSSC PET Notification 2025 Overview
UPSSSC PET 2025 Notification Out: PET एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म है जो अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरियों की तैयारी के लिए योग्य बनाता है। यह परीक्षा कई विभागों में होने वाली समूह ‘ग’ और ‘घ’ स्तर की भर्तियों के लिए प्राथमिक चयन प्रक्रिया है। आइए इसके महत्वपूर्ण बिंदुओं पर एक नजर डालते हैं:
| परीक्षा का नाम | UPSSSC PET 2025 |
|---|---|
| आयोग का नाम | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) |
| विज्ञापन संख्या | 01-Exam/2025 |
| आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत | 14 मई 2025 |
| अंतिम तिथि | 17 जून 2025 |
| आवेदन सुधार की अंतिम तिथि | 24 जून 2025 |
| शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि | 17 जून 2025 |
| परीक्षा तिथि | निर्धारित कार्यक्रम अनुसार |
| एडमिट कार्ड | परीक्षा से पहले वेबसाइट पर उपलब्ध होगा |
| Validity/ बैधता | 3 Years |
| आधिकारिक वेबसाइट | upsssc.gov.in |

UPSSSC PET 2025 Age Limit (आयु सीमा)
UPSSSC PET 2025 Notification Out: के अनुसार इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदक की आयु 1 जुलाई 2025 को न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। आयोग द्वारा आरक्षित वर्गों OBC/SC/ST व अन्य को नियमानुसार आयु में छूट भी दी जाएगी।
| न्यूनतम आयु | अधिकतम आयु | आयु में छूट |
|---|---|---|
| 18 वर्ष | 40 वर्ष | सरकारी नियमों के अनुसार |
UPSSSC PET 2025 Exam Pattern: परीक्षा से जुड़ी जरूरी बातें
UPSSSC PET 2025 Exam: यह परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होती है जिसमें सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग, करंट अफेयर्स, हिंदी भाषा ज्ञान, अंग्रेजी आदि विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं। UPSSSC PET 2025 Notification Out के अनुसार इस परीक्षा का पाठ्यक्रम विस्तृत होता है, और इसकी तैयारी करना सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है जो UPSSSC की विभिन्न भर्तियों में भाग लेना चाहते हैं।
UPSSSC PET Form 2025: आवेदन शुल्क (Application Fee)
UPSSSC PET 2025 Application Fee: PET के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 मई 2025 से शुरू हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी अंतिम तिथि 17 जून 2025 से पहले आवेदन करें। आवेदन करते समय आवश्यक दस्तावेजों का स्कैन कॉपी तैयार रखें। सभी वर्गों के लिए आवेदन शुल्क नीचे टेबल में दिया गया है:
| श्रेणी | आवेदन शुल्क |
|---|---|
| सामान्य / ओबीसी | ₹185/- |
| एससी / एसटी | ₹95/- |
| दिव्यांग | ₹25/- |
भुगतान माध्यम: SBI I Collect / ई-चालान
UPSSSC PET 2025 Online फार्म कैसे भरें
How to Fill UPSSSC PET 2025 Form: PET के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरना एक आसान प्रक्रिया है, लेकिन ध्यानपूर्वक कदम उठाना जरूरी है। PET 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। नीचे स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया दी गई है:
- UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।
- “PET 2025 Apply Online” लिंक पर क्लिक करें।
- अधिसूचना ध्यान से पढ़ें और पात्रता की जांच करें।
- अपनी सभी आवश्यक जानकारी भरें – नाम, जन्मतिथि, शैक्षणिक योग्यता आदि।
- स्कैन किए गए दस्तावेज अपलोड करें – फोटो, सिग्नेचर, आईडी प्रूफ आदि।
- शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म का प्रिव्यू जांचकर सबमिट करें।
- अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट निकाल कर सुरक्षित रखें।
UPSSSC Preliminary Examination Test (PET) 2025: एक अनिवार्य परीक्षा
UPSSSC PET 2025 Notification Out: यह परीक्षा उन सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य है जो उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं। PET अब उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरियों की पहली सीढ़ी बन चुका है। यह परीक्षा ग्रुप-सी व अन्य नौकरियों की मुख्य परीक्षाओं के लिए पात्रता सुनिश्चित करती है। PET पास करने के बाद ही उम्मीदवारों को किसी भी भर्ती के लिए प्रारंभिक छंटनी में योग्य माना जाएगा। बिना PET पास किए, आगे की किसी भी भर्ती प्रक्रिया में भाग लेना संभव नहीं होगा। इसलिए PET को प्राथमिकता दें और समय रहते आवेदन करें।
UPSSSC PET 2025 Eligibility (पात्रता मानदंड)
UPSSSC PET 2025 के लिए पात्रता बहुत ही सामान्य है। जो अभ्यर्थी कम से कम हाई स्कूल (10वीं) पास हैं या किसी अभ्यर्थी के पास इससे उच्च योग्यता है, तो वह भी पात्र होगा।
| पात्रता | विवरण |
|---|---|
| न्यूनतम शैक्षिक योग्यता | हाई स्कूल (10वीं) उत्तीर्ण |
| उच्च योग्यता भी मान्य | हां, उच्च डिग्री धारक भी पात्र हैं |
UPSSSC PET Validity Increase
उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा को लेकर काफी बड़ी खबर आ चुकी है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से लेटेस्ट अपडेट भी घोषित कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा 2023 की जो वैधता है वह बढ़ा दिया गया। आप सभी की जानकारी के लिए बता दिया जाता है। उत्तर प्रदेश प्रारंभिक अर्हता परीक्षा की जो वैलिडिटी है 1 वर्ष की होती थी अभी उसे बढाते हुए 3 साल कर दिया गया है। और अब से हर साल एग्जाम होगा लेकिन अंकपत्र की वैलिडिटी 3 बर्ष तक केर दी गयी है।
UPSSSC PET 2025 के अंतर्गत आने वाली प्रमुख परीक्षाएं/पदों की सूची
Exams/Posts Covered Under UPSSSC PET Exam: नीचे दी गई तालिका में UPSSSC PET 2025 Notification Out के अनुसार इस परीक्षा के अंतर्गत आने वाले प्रमुख पदों/भर्तियों की जानकारी दी गई है। ये सभी भर्तियाँ PET पास उम्मीदवारों के लिए होती हैं:
| क्रम संख्या | पद का नाम (Post Name) | हिंदी नाम |
|---|---|---|
| 1 | UP Lekhpal | राजस्व लेखपाल |
| 2 | Village Development Officer (VDO) | ग्राम पंचायत अधिकारी |
| 3 | Junior Assistant | कनिष्ठ सहायक |
| 4 | Computer Operator | कंप्यूटर ऑपरेटर |
| 5 | Forest Guard | वन रक्षक |
| 6 | Stenographer | आशुलिपिक |
| 7 | X-Ray Technician | एक्स-रे तकनीशियन |
| 8 | Mandi Supervisor | मंडी पर्यवेक्षक |
| 9 | Mandi Inspector | मंडी निरीक्षक |
| 10 | Clerk (Various Departments) | लिपिक (विभिन्न विभागों में) |
SSC CGL 2025 Excise Inspector: Salary, Job Profile, Career Growth, Eligibility जानें पूरी जानकारी
निष्कर्ष (Conclusion)
UPSSSC PET 2025 परीक्षा उत्तर प्रदेश के लाखों युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का रास्ता खोलने वाली परीक्षा है। PET पास करना अब किसी भी सरकारी भर्ती प्रक्रिया की पहली आवश्यकता बन चुकी है। यदि आप इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाना चाहते हैं, तो समय रहते आवेदन करें और अपनी तैयारी को एक नई दिशा दें। 17 जून 2025 अंतिम तिथि है, इसलिए देरी न करेंअच्छे से तैयारी करें और PET 2025 में उत्तीर्ण होकर अपने सरकारी नौकरी के सपने को पूरा करें।
UPSSSC PET 2025 से अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
प्र.1: UPSSSC PET 2025 के लिए आवेदन कब से शुरू हो रहा है?
UPSSSC PET 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 14 मई 2025 से शुरू हो रही है और 17 जून 2025 तक चलेगी।
प्र.2: UPSSSC PET परीक्षा का सिलेबस और पैटर्न क्या होगा?
UPSSSC PET परीक्षा में सामान्य ज्ञान, गणित, रीजनिंग, करंट अफेयर्स, हिंदी, अंग्रेजी आदि विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं। विस्तृत सिलेबस आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगा।
प्र.3: UPSSSC PET 2025 फॉर्म फीस कितनी है ?
UPSSSC PET 2025 फॉर्म फीस सामान्य / ओबीसी- ₹185, एससी / एसटी -₹95, दिव्यांग (PH)-₹25 है।
प्र.4: UPSSSC PET 2025 Age Limit क्या है ?
UPSSSC PET 2025 में आवेदक की आयु 1 जुलाई 2025 को न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी।












Detailed information 👍